फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ियों के गोदामों से अतिक्रमण पर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
कबाड़ियों के गोदामों से अतिक्रमण पर सौंपा ज्ञापन - पार्षद ने मोहन नगर जोनल प्रभारी को दिया ज्ञापन माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। शालीमार गार्डन इलाके में कबाड़ियों के गोदामों से हो रहे अतिक्रमण को लेकर पार्षद सरदार भाटी ने जोनल प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। आरोप है कि सड़क किनारे जगह-जगह प्लास्टिक, लोहा और अन्य प्रकार का कबाड़ पड़ा होने से अतिक्रमण हो गया है। इससे लोगों को दिक्कत होती है। प्रभारी ने पुलिस बल मिलने पर जल्द ही अभियान चलाने का भरोसा दिया। पार्षद सरदार भाटी ने बताया कि शालीमार गार्डन में 80 फुटा रोड पर कुछ असामाजिक लोगों द्वारा कबाड़ का सामान इकट्ठा किया गया है। इनमें से ज्यादातर सामान सड़क किनारे रखा हुआ है। वहीं, अवैध गाड़ियों की पार्किंग, अवैध मेटीरियल से लोगों को परेशानी होती है। जबकि आमजन की सुरक्षा को भी लेकर बड़ा खतरा बना हुआ है। उन्होंने मोहन नगर जोनल प्रभारी एसके गौतम को ज्ञापन सौंपा। प्रभारी का कहना है कि नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के संज्ञान में अतिक्रमण का मामला पहुंचाया जाएगा। इसके बाद साहिबाबाद थाने को पत्र लिखकर पुलिस बल मांगा जाएगा। पुलिस फोर्स मिलते ही इलाके में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस बीच रवि भाटी, कालीचरण, कैलाश यादव, सुदीप शर्मा आदि मौजूद रहे। --------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें