अहमदगढ़। थाना क्षेत्र के स्यारली रोड पर शुक्रवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में ट्यूबवेल के निकट पड़ा मिला। बताया गया कि युवक सुबह चार बजे घर से दौडऩे के लिए निकला था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी 18 वर्षीय अबरार पुत्र जब्बार प्रतिदिन की तरह शुक्रवार सुबह करीब चार बजे घर से दौडऩे के लिए निकला था। सुबह करीब छह बजे गांव स्यारली रोड पर कुछ ग्रामीणों ने उसका शव एक ट्यूबवेल के निकट संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ देखा। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस व मृतक के परिजनों को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पीडि़त परिजनों ने मामले युवक की हत्या का अरोप लगाते हुए तहरीर देकर जांच कराने की मांग की है। थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि मौत के सही कारणों की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। मामले में जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।