फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

.बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की संयोजिका रूबी सुनाएंगी सफल बेटियों की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
.बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की संयोजिका रूबी सुनाएंगी सफल बेटियों की कहानी - अपने यूट्यूब चैनल पर राजेंद्र नगर की रूबी अग्रवाल कहेंगी बेटियों की बात माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की संयोजिका और राजेंद्र नगर निवासी रूबी अग्रवाल ने बेटियों के लिए अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है। इस चैनल पर अब प्रत्येक शनिवार को संघर्ष से निकली बेटियां जो सफलता के चरम पर हैं। इसमें देश विदेश की बेटियों की कहानी दिखाई जाएगी। राजेंद्र नगर निवासी रूबी अग्रवाल ने बताया कि लॉक डाउन के बीच आम तौर पर महिलाओं व युवाओं के तनाव में जाने की खबर आ रही है। ऐसे में उन्होंने ऐसी बेटियों के बारे में पढ़ा और जाना जिन्होंने बहुत संघर्ष किया है और संघर्ष के बाद अपनी पहचान बनाई है। शहर की महिलाओं के लिए ऐसी ही बेटी और महिलाओं की कहानी प्रत्येक शनिवार को रात 8 बजे वह अपने यूट्यूब चैनल पर प्रसारित करेंगी। रूबी ने बताया कि इस कार्यक्रम में न केवल शहर बल्कि देश व विदेश की बेटियों की कहानी प्रसारित की जाएगी। कोरोना काल में शहरकी महिलाओं के लिए यह एक अच्छा कार्यक्रम होगा, जिसमें हम लोगों को सकारात्मक करने का प्रयास करेंगे। -------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें