फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल लाइन को ठीक कर गड्ढा भरने का मांंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पेयजल लाइन को ठीक कर गड्ढा भरने का मांंग - वैशाली सेक्टर-थर्ड एफ में नहीं हो रहा समाधान माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद।  वैशाली सेक्टर- थर्ड एफ में पेयजल की मेन लाइन में काफी दिनों से लीकेज की समस्या बनी है। शिकायत करने के बाद नगर निगम के कर्मचारी ठीक करने आए थे। लेकिन खानापूर्ति बरतने की वजह से अभी भी लाइन लीक पड़ी है। आरोप है कि पानी की लाइन लीक होने से अब वहां गड्ढा हो गया है। इससे गंदगी में मच्छर पनप रहे हैं।  वैशाली निवासी आरपी जोशी का कहना है कि मकान नंबर 261 के सामने पेयजल लाइन लीक होने से गड्ढा हो गया है। पिछले दिनों नगर निगम के कर्मचारी इसे ठीक करके गए थे। लेकिन अभी भी पूरी तरह से समाधान न होने से लाइन लीक है। पानी जमा होने से गड्ढे में गंदगी हो गई है। जिससे मच्छर पनपने शुरू हो गए हैं। यदि जल्दी सफाई के बाद लाइन को ठीक नहीं किया गया तो मलेरिया के मच्छरों से बीमारी फैल सकती है।  ---------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें