फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 सितंबर को होगा उपाध्यक्ष और सह सचिव पद का चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष व सह सचिव पद के लिए आगामी 29 सितंबर को मतदान होना है। इसके लिए एल्डर्स कमेटी ने घोषणा कर दी है। साथ ही पूरी कमेटी ने पूरी रूपरेखा भी तैयार कर ली है। गौरतलब है कि बीते दिनों डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महासचिव पद का चुनाव हुआ था जिसमें अधिवक्ता गजेंद्र कुमार रघुवंशी ने अध्यक्ष पद पर व मनोज कुमार शर्मा ने महासचिव पद पर विजयश्री हासिल की थी।  वहीं अब एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन पन्ना लाल गिरी ने बताया कि आगामी दिनों में होने वाले उपाध्यक्ष व सह सचिव पद के लिए चुनाव की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। बताया कि आगामी 21 सितंबर को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक नामांकन किया जाएगा। इसके बाद आगामी 22 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच व दोपहर 12 बजे से दो बजे तक नामांकन पत्रों की वापसी की जाएगी। वही आगामी 28 सितंबर को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक टेंडर वोट डाले जायेंगे। साथ ही आगामी 29 सितंबर को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा और मतदान के बाद विजेताओं की घोषणा कर दी जाएगी। चेयरमैन ने बताया कि उपाध्यक्ष पद के लिए अनुभव 20 वर्ष व सह सचिव पद के लिए विधि व्यवसाय का अनुभव 10 वर्ष होना आवश्यक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें