फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद और सीडीओ ने वितरित किए कृत्रिम उपकरण 

विज्ञापन
दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण भेंट करते सांसद और सीडीओ। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बुलंदशहर। विकास भवन में बृहस्पतिवार को जिला दिव्यांजन सशिक्तकरण विभाग की ओर से कार्यक्रम का आयोजन कर दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंगों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद भोला सिंह ने इस दौरान 33 दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण प्रदान किए। इस दौरान सीडीओ अभिषेक पांडेय सहित अन्य अफसर भी मौजूद रहे।  मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार को विकास भवन में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से जनपद के दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंक वितरण के लिए कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद भोला सिंह रहे। उनके द्वारा चार दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल,्र पांच को व्हील चेयर, 13 को बैसाखी और 11 दिव्यांगजनों को स्टिक प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि इस तरह के कृत्रिम अंग वितरण का काम आगे भी जारी रहेगा। दूसरी ओर इस कार्यक्रम में स्व. श्रीमती अंगूरी देवी दिव्यांग कृत्रिम अंक संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दिव्यांगता राÓय सलाहकार बोर्ड की सदस्य कुमारी वीना शर्मा का भी विशेष योगदान रहा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उनके साथ सलमान सोनी, मनोज कुमार, कांता, गीता और रचित शर्मा आदि भी शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें