फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैशाली में सीवर ओवरफ्लो की सफाई के बाद समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
वैशाली में सीवर ओवरफ्लो की सफाई के बाद समाधान  - नगर निगम ने शिकायत के बाद लिया संज्ञान माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद। वैशाली सेक्टर थर्ड एफ में शिव मंदिर के पास लोगों को बृहस्पतिवार को सीवर ओवर फ्लो से राहत मिल गई। आरडब्ल्यूए की शिकायत पर नगर निगम की एजेंसी के कर्मचारियों ने वहां सफाई की। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने व्यवस्था को लेकर खुशी जाहिर की है।  आरडब्ल्यूए अध्यक्ष धीरेंद्र भदौरिया ने बताया कि सेक्टर-थर्ड एफ में पिछले कई महीने से सीवर ओवरफ्लो हो रहा था। शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने आने वालों को गंदगी और बदबू से होकर जाना पड़ता था। लिखित शिकायत पर नगर निगम ने वहां कर्मचारियों को भेजकर सफाई करा दी। इससे लोग राहत महसूस कर रहे हैं।  ------------------------ सुमित कुमार  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें