पुलिस पर हमला मामले में पत्नी और साथी भी गिरफ्तार
- पुलिस पार्टी पर हमला,सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़ और वायरलेस सेट लूटा था
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद।
बदरपुर में पुलिस पर हमला, सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़ और वायरलेस सेट लूटकर हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाने के मामले में नरूद्दीन की गिरफ्तारी के बाद उसकी पत्नी और साथी भी गिरफ्तार हो गए। दोनों को मंडोला आवास विकास से पकड़ा है। पुलिस की टीम दोनों से पूछताछ कर रही है।
एसपी देहात नीरज जादौन ने बताया कि नरूद्दीन की गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम ने उसकी पत्नी मोहसीना और साथी हारून को भी मंडोला से गिरफ्तार कर लिया। दोनों कहीं दूसरी जगह भागने की फिराक में थे। 10 सितंबर को घटना को अंजाम देने के बाद सभी अलग-अलग जगह पर छुप रहे थे। दोनों से पूछताछ चल रही है। जिसमें अन्य साथियों के बारे में भी अहम जानकारी हाथ लगी है। पुलिस का कहना है कि मोहसीना ने हिस्ट्रशीटर को छुड़ाने के दौरान पुलिस से काफी अभद्र व्यवहार किया था। उसके शोर मचाने पर ही गांव से लोग इकट्ठा हो गए और सभी ने एक साथ मिलकर पुलिस पर हमला कर दिया था। इसमें सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़ करने के दौरान आरोपियों ने वारसलेस हैंड सेट भी लूट लिया था। इसकी सूचना मिलते ही गांव में पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और टीम गठित कर सभी की गिरफ़्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी।
------------------------------
सुमित कुमार