फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू की सेमेस्टर परीक्षाएं जारी, 25 को घोषित होगा परिणाम

विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सबहेडः पहली बार परीक्षाओं के एक सप्ताह के अंदर एकेटीयू घोषित करेगा रिजल्ट - पहली दफा ही ओएमआर शीट पर हुई हैं एकेटीयू की सेमेस्टर परीक्षा - मुख्य परीक्षाएं हो चुके हैं खत्म, कैरीओवर की 22 तक चलेगी परीक्षाएं माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। महानगर में 23 केंद्रों पर एकेटीयू की अंतिम सेमेस्टर परीक्षाएं जारी है। परीक्षा के साथ ही एकेटीयू ने सेमेस्टर एग्जाम का 25 सितंबर को रिजल्ट जारी करने की घोषणा कर दी है। कोरोना के चलते इस बार परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जा रहे हैं, और उनका जवाब विद्यार्थियों को ओएमआर शीट पर देना पड़ रहा है। एक दिन में तीन पालियों में हुई परीक्षाओं के चलते फाइनल ईयर में अधिकांश विषयों की मुख्य परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं। कैरीओवर की परीक्षाएं 22 सितंबर तक चलेंगी। ऐसे में विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर परीक्षाओं के रिजल्ट घोषित करने की तैयारी शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय की ओर से 25 सितंबर को अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट घोषित करने के बाबत विश्वविद्यालय की अपर परीक्षा नियंत्रक डॉ. अनुराग त्रिपाठी ने संकेत दिए हैं। समय से मुख्य परीक्षाओं का रिजल्ट जारी होने से विद्यार्थियों को बड़ा लाभ होगा। जल्द रिजल्ट आने से विभिन्न विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे। समय से रिजल्ट जारी होने के चलते शैक्षिक सत्र भी विधिवत रूप से शुरू हो सकेगा। --------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें