फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीडीए के सील मकान में विभाग ने दे दिया बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जीडीए के सील मकान में विभाग ने दे दिया बिजली कनेक्शन  - विद्युत विभाग को जानकारी होने पर आनन फानन में काटा कनेक्शन माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद ।   मोहन नगर स्थित अर्थला मेट्रो स्टेशन के पास जीडीए के सील किए मकान पर विद्युत विभाग द्वारा बिजली कनेक्शन देने का मामला सामने आया है। एक शिकायतकर्ता की शिकायत मिलने पर विद्युत निगम के अधिकारी हरकत में आए और मौके पर पहुंचकर कनेक्शन काट दिया।  अर्थला निवासी ललित चौहान ने बताया कि अर्थला मेट्रो स्टेशन के पास जीडीए ने विगत पांच सितंबर को बनाए जा रहे मकान को सील कर दिया था। इसी के साथ जीडीए ने वहां एक नोटिस भी चस्पा किया था। आरोप है कि भवन स्वामी ने सील किए गए मकान पर अपने नाम से विद्युत कनेक्शन ले लिया। बिना जांच किए विद्युत निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जल्दी-जल्दी बिजली कनेक्शन देकर चले गए। इस दौरान कर्मचारियों ने वहां जीडीए के सील नोटिस की अनदेखी की। ललित चौहान ने मामले की विद्युत निगम और जीडीए के अधिकारियों से शिकायत की है। इस पर विभाग के अधिकारियों ने आनन फानन में बिजली कनेक्शन काटने और कार्रवाई करने के निर्देश दिए। भवन स्वामी ने शपथ पत्र देकर विद्युत कनेक्शन लिया था। शपथ पत्र के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है। ------------------------ सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें