फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 विचाराधीन बंदी समेत 86 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में कोरोना संक्रमण के आंकड़े मंगलवार को तीन हजार पार पहुंच गए है। अस्थाई जेल में बंद 19 विचाराधीन बंदी समेत 86 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। साथ ही 34 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। नए संक्रमित मिलने पर अब जनपद में कोरोना के कुल केस 3077 हो गए है, जिसमें 2428 ठीक हो चुके है और 51 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि शेष 599 लोगों का उपचार चल रहा है। जनपद में अनलॉक के बाद कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है। बुलंदशहर नगर क्षेत्र में 30 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए। जिसमें कान्हा होम्स में 14 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। साथ ही प्रीत विहार में तीन, पटेल नगर में दो व यमुनापुरम में दो व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा शीतलगंज, सूर्यनगर, सुशीला विहार, मुरसाना, किदवई नगर, विकास भवन, राजनगर व आवास विकास प्रथम में एक-एक व्यक्ति रेंडम जांच में पॉजिटिव आया। इसके अलावा डिबाई में आठ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले, तो जहांगीराबाद में छह ओर लखावटी के पवसरा में छह लोग पॉजिटिव मिले है। खुर्जा में चार, सिकंदराबाद में तीन, शिकारपुर तहसील में तीन, पहासू में दो और अनूपशहर, दानपुर व स्याना में एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सिकंदराबाद निवासी एक व्यक्ति की मेरठ में मौत सिकंदराबाद निवासी एक व्यक्ति का मेरठ के लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलिज में उपचार चल रहा था। मेडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारी डॉ. तुंगवीर सिंह आर्य ने सिकंदराबाद निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत होने की पुष्टि की। वहीं,  जिले के अधिकारी अभी रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रहे है। कोट 19 विचाराधीन बंदी समेत 86 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और कोविड-19 अस्पताल से 34 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। - डॉ. रोहताश शर्मा, नोडल अधिकारी/एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें