फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरिक्शा चालक से मारपीट कर लूटपाट, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। इंदिरापुरम के न्यायखंड दो में रविवार देर रात को ईरिक्शा लेकर घर लौट रहे चालक को घायल कर मोबाइल और पर्स लूट लिया गया। पीड़ित की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर क्विक रिस्पांस स्कीम लागू कर चारों बदमाशों को दबोचकर मोबाइल, नकदी और पर्स बरामद कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद की है।  इंदिरापुरम के मकनपुर में श्याम सुंदर परिवार के साथ रहते हैं। वह ईरिक्शा चलाते हैं। रविवार देर रात को घर लौटने के दौरान न्यायखंड दो स्थित जनता फ्लैट के पास चार बदमाशों ने रोककर उनसे लूटपाट की। इस दौरान उन्होंने बदमाशों का विरोध कर दिया। इस पर बदमाशों ने उनके चेहरे पर चाबी से वार कर घायल कर दिया। इसके बाद मोबाइल, नकदी और पर्स लूटकर फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई। एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा के नेतृत्व में एसएसपी द्वारा बनाई गई क्विक रिस्पांस स्कीम लागू कर बदमाशों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने सोमवार रात को काला पत्थर रोड से चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी हिमांशु, अमन, सौरभ और कुनाल निवासी खोड़ा हैं। इनके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कूटी, चालक से लूटे गए मोबाइल, सात सौ रुपये, पर्स, अन्य दस्तावेज बरामद किए। हथियार के रूप चाबी का करते हैं इस्तेमाल एसएचओ संजीव शर्मा ने बताया कि आरोपी बड़े शातिर हैं। लूट करने के दौरान आरोपी अपने जेब में चाबी रखते हैं। जिसे वारदात के दौरान अगर कोई विरोध करता है तो उससे वार कर घायल कर देते हैं। वहीं कभी चेकिंग के दौरान पुलिस पकड़े तो चाबी जेब में मिलने पर कोई शक न हो। वह आसानी से वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाए। पुलिस आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। एक मोबाइल लुटेरा गिरफ्तार खोड़ा पुलिस ने रविवार रात को एक युवक सुनील से बाइक सवार बदमाश ने मोबाइल लूट लिया। सोमवार रात को पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपी विपिन निवासी आजाद विहार खोड़ा को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ खोड़ा मो. असलम ने बताया कि आरोपी के पास से लूटा गया पीड़ित का मोबाइल बरामद कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें