फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्टोरेंट की आड में चल रहा था हुक्का बार, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर 15 में इक्का नाम से रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्का बार पर सोमवार देर रात को पुलिस ने छापेमारी की। रेस्टोरेंट का गेट अंदर से बंद मिला। पुलिस ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर बैठे हुक्का पी रहे युवक पीछे के रास्ते से फरार हो गए। पुलिस ने संचालक और सहयोगी को मौके पर ही दबोच लिया। मौके से पुलिस ने 12 हुक्का, पाइप, चिलम, तंबाकू आदि बरामद कर रेस्टोरेंट को सील कर दिया है। सीओ इंदिरापुरम अंशु जैन ने बताया कि पुलिस को सोमवार देर रात सूचना मिली कि वसुंधरा सेक्टर 15 में एक कांप्लेक्स की तीसरी मंजिल पर इक्का नामक एक रेस्टोरेंट में अवैध रूप से हुक्का बार का संचालन हो रहा है। सूचना पाकर प्रहलादगढ़ी चौकी इंजार्च पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।  पुलिस ने मौके से दो लोगों को पकड़ लिया। पुलिस की टीम ने मौके से 12 हुक्का, 17 पाइप, 12 चिलम, तीन सौ ग्राम तंबाकू समेत आदि सामान बरामद किया है। सीओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी मनीष कनौजिया निवासी मकनपुर और रोहित निवासी खोड़ा हैं। पूछताछ के दौरान मनीष ने खुद को हुक्का बार का संचालक बताया और रोहित को अपना सहयोगी बताया। उन्होंने बताया कि उन्होंने रेस्टोरेंट चलाने के लिए फूड लाइसेंस ले रखा है। जिसकी आड में वह हुक्का बार चला रहे थे। सीओ ने बताया कि दोनों के खिलाफ कोविड अधिनियम और तंबाकू अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया है। लाइसेंस निस्तारण के लिए पत्र लिखा जा रहा है।  पुलिस के आने से पहले भागे कई लोग हुक्का बार चलने की सूचना पुलिस को मिली तो आनन फानन में पुलिस रेस्टोरेंट पर पहुंची। इस दौरान अंदर से दरवाजा बंद था।पुलिस ने दरवाजा खटखटाया। पुलिस के मुताबिक, दरवाजा खटखटाते ही कई लोग पीछे के रास्ते से उतरकर भागने लगे। भागने की आवाज सुनकर दरवाजे को जोर से धक्का मारा तो दरवाजा खुल गया। लेकिन इस दौरान मौके पर सहयोगी और संचालक ही मिले। अन्य लोग मौके से भागने में कामयाब रहे। पुलिस का कहना है कि रेस्टोरेंट मेंखाना खराब परोसे जाने की भी शिकायत मिली थी। मेन रोड पर कांप्लेक्स में चल रहा था हुक्का बार, पुलिस अंजान जिस कांप्लेक्स की तीसरी मंजिल पर रेस्टोरेंट की आड में हुक्का बार चल रहा था। उसके नीचे और आसपास बैंक है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कांप्लेक्स वसुंधरा की मेन रोड पर है। रोज सुबह पुलिस यहां पर बैंक की चेकिंग के लिए आती है। इसके बाद भी पुलिस यहां चल रहे हुक्का बार के बारे में जानकारी नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें