फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही: सड़क पर फेंके ब्लड सैंपल और सीरिंज

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। जनपद में कोरोना संक्रमण के केस बढ़ने पर भी लोगों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण करने की जगह लोगों द्वारा अभी भी खुले में बायो मेडिकल फेंका जा रहा है। जिससे संक्रमण फैलने की संभावना बनी रहती है। ताजा मामला खानपुर क्षेत्र के गांव कनौना का है, जहां काफी संख्या में ब्लड सैंपल और इस्तेमाल की हुई सिरींज किसी अज्ञात द्वारा फेंक दी गई। अब स्वास्थ्य अफसर मामले की जांच का दावा कर रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार क्षेत्र के गांव कनौना स्थित स्वामी सत्यानंद स्कूल के पास रविवार शाम को किसी अज्ञात द्वारा पॉलीथिन में इस्तेमाल की हुई सीरिंज और ब्लड सैंपल भरकर फेंक दिए गए। जो बच्चों द्वारा खेलने के दौरान पता चला। कुछ बच्चे बायो मेडिकल वेस्ट को खेलने का सामान समझ घर ले आए। जिसकी परिजनों द्वारा जानकारी लगने पर मौके पर भारी भीड़ लग गई। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में काफी संख्या में अपंजीकृत पैथलॉजी लैब संचालित हो रही है, जहां अप्रशिक्षित लोगों द्वारा सैंपल लेकर जांच की जाती है। वहीं, इन लैबों पर कोरोना संक्रमण के दौरान भी लापरवाही बरती जा रही है, अब किसी लैब द्वारा सैंपल लेने के बाद निस्तारण करने की जगह ब्लड सैंपल और इस्तेमाल हुई सीरिंज को सड़क किनारे फेंक दिया। अगर कोई बच्चा सीरिंज का इस्तेमाल कर लेता या ब्लड के संपर्क में आ जाता तो अन्य बीमारियां हो सकती थी। लोगों ने अपंजीकृत लैब संचालकों और सड़क पर ब्लड सैंपल फेंकने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। कोट लैब संचालक द्वारा सड़क पर इस तरीके से सैंपल को फेंकना गलत है। ब्लड सैंपल के सड़क पर फेंके जाने की जानकारी मिलने पर जांच शुरू कर दी गई है। लापरवाही बरतने वाले लैब संचालक की तलाश की जा रही है। - डॉ सुनील कुमार, सीएचसी प्रभारी ऊंचागांव
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें