फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के आरोपी ने की अस्थाई जेल से भागने की कोशिश 

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर पुलिस द्वारा अस्थायी जेल भेजे गए छेड़छाड़ के आरोपी बंदी चौबल उर्फ कौशलेंद्र ने बंदीरक्षक को धक्का देकर भागने की कोशिश की, लेकिन दरवाजे से टकराकर आरोपी बंदी घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। बाद में घायल बंदी की जांच में उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जानकारी के अनुसार सलेमपुर के गांव जटपुरा निवासी चौबल उर्फ कौशलेंद्र को बीते दिनों नगर पुलिस द्वारा किसी आपराधिक मामले में गिरफ्तार किया गया था। नियमानुसार आरोपी की कोरोना जांच नेगेटिव आने पर उसे गांव दरियापुर स्थित अस्थायी जेल भेज दिया गया। तभी से आरोपी चौबल उर्फ कौशलेंद्र अस्थायी जेल में बंद था। रविवार को आरोपी बंदी चौबल ने बंदीरक्षक को धक्का देकर भागने का प्रयास किया। बंदीरक्षक ने शोर मचाते हुए उसका पीछा किया तो आरोपी बंदी चौबल शीशे के दरवाजे से टकराकर बुरी तरह घायल हो गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। हायर सेंटर में बंदी चौबल का उपचार करते हुए कोरोना जांच कराई गई, जिसमें उसके पॉजीटिव होने का पता चला। इसका पता चलने पर जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। बंदी के साथ मौजूद अन्य बंदियों एवं डयूटी करने वाले बंदीरक्षकों को जेल प्रशासन द्वारा क़वारन्टीन कर दिया गया है। कोट बंदी चौबल ने भागने का प्रयास किया था, जिसमें वह घायल हो गया। उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। उसके संपर्क में आने वाले लोगों को क्वारंटीन कर जांच आदि कराई जा रही है। - ओपी कटियार, जेल अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें