फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने 82 यूनिट रक्त किया दान

विज्ञापन
भाजपा ने घंटाघर रामलीला मैदान में रक्तदान शिविर का किया आयोजन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सबहेडः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा सप्ताह मना रहा भाजपा संगठन, पहले दिन रक्तदान शिविर आयोजित माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा महानगर संगठन सेवा सप्ताह मना रहा है। सेवा सप्ताह के पहले दिन घंटाघर रामलीला मैदान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भाजपा के 82 कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने शिविर का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया। वहीं भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने माला पहनाकर बधाई दी। शिविर में बोलते हुए अतुल गर्ग ने कहा कि हम यह पूरा सप्ताह सेवा कार्यों में कार्य कर मोदीजी का जन्मदिन मना रहे हैं। प्रधानमंत्री ने हमारे देश को विश्व में एक विशेष स्थान दिया है। इस मौके पर क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा, अमरदत्त शर्मा, पार्षद राजीव शर्मा, अभिषेक चौधरी, महामंत्री पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, सुशील गौतम, राजेन्द्र मित्तल मेंदी वाले, महानगर मंत्री गुंजन शर्मा, विपिन गर्ग, मनोज गोयल बंटी, अजय शर्मा, गुंजन शर्मा, राम त्यागी, महेंद्र यादव, सुमित शर्मा, राजीव त्यागी, बीके एस पाल, एडवोकेट रमेश पाल, मास्टर अमरदत्त शर्मा, नंदकिशोर मीना, नीरज गोयल सहित आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। --------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें