फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड स्टार जैकी श्रॉफ ने पसंद की डीएम की किताब मेनी एवरेस्ट

विज्ञापन
डीएम द्वारा लिखी किताब को दिखाते जैकी श्रॉफ। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बुलंदशहर। डीएम रविंद्र कुमार द्वारा लिखी गई किताब मेनी एवरेस्ट को बॉलीवुड स्टार जैकी श्रॉफ ने पसंद कर उसके साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। डीएम ने एवरेस्ट की चढ़ाई करने के बाद अपने अनुभव के आधार पर यह पुस्तक लिखी थी। डीएम रविंद्र कुमार के कार्य करने की तकनीक अब बॉलीवुड को भी पसंद आने लगी है। बता दें कि 2011 बैच के सिक्किम कैडर के आइएएस रविंद्र कुमार जनपद में डीएम के पद पर तैनात हैं। वर्ष 2013 में पहले प्रयास में ही डीएम एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ाई करने में सफल रहे। वहां पर 23 मई को गंगा जल लेकर चोटी पर पहुंचे और गंगा जल चढ़ाकर गंगा की सफाई का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने मेनी एवरेस्ट नामक किताब लिख जिसमें उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान का पूरा अनुभव संकलित किया है। डीएम द्वारा लिखी किताब बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ को भी पसंद आई और उन्होंने इसकी तारीफ करते हुए एक फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि फिल्म अभिनेता जैकी श्रॉफ ने किताब पढ़कर तारीफ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें