फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्डं बदलकर ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले गिरोह के दो शातिरों को दबोचा है। दोनों शातिरों ने एक युवक का कार्ड बदलने का प्रयास किया था, लेकिन उसने शक होने पर दोनों आरोपियों को दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। दोनों आरोपियों के पास से कई एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। जानकारी के अनुसार स्याना के गांव लाडपुर निवासी सचिन अपने पिता के साथ किसी काम से बुलंदशहर आया था। बुलंदशहर में डीएम रोड पर एक एटीएम से उसने रुपये निकालने का प्रयास किया। उसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और उसे बातों में फंसाकर एटीएम कार्ड बदलने का प्रयास किया। युवक ने शोर मचाते हुए अपने पिता की मदद से दोनों आरोपियों को दबोचकर पुलिस को सूचना दे दी। कालाआम चौकी प्रभारी ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। तलाशी में दोनों आरोपियों के पास से अलग-अलग बैंकों के करीब दस एटीएम कार्ड बरामद हुए। नगर कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें