जगतराज अनुरागी बने उद्यान प्रकोष्ठ कर्मचारी संघ के अध्यक्ष
- नगर निगम कर्मचारी (माली) संघ का हुआ चुनाव
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद।
राजेंद्र नगर सेक्टर-5 में शनिवार को नगर निगम उद्यान प्रकोष्ठ कर्मचारी ( कॉन्ट्रेक्ट माली) संघ का चुनाव हुआ। इस बीच जगतराज अनुरागी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। चुनावी सभा में संगठन के करीब 750 मालियों ने हिस्सा लिया। कर्मचारियों ने चुने गए पदाधिकारियों से समस्याओं को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने की बात कही है।
चुनावी सभा में तमाम कर्मचारियों ने आठ पदों पर अपने पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चुनाव कर लिया। इसमें राजवीर को उपाध्यक्ष, संतोष पांडे को कोषाध्यक्ष और संतलाल यादव जी को उप कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। वहीं, संगठन में मंत्री पद की जिम्मेदारी सतवीर मोतीराम जबकि दिनेश कुमार को प्रचार मंत्री व चंद्रपाल जी को उप महामंत्री उद्यान विभाग चुना गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार ने की। चुनाव प्रबंधन कमेटी ने सभी लोगों का स्वागत कर बधाई दी। इस बीच सुरेंद्र सिंह चंदेल, शंकर लाल, सुरेश कुमार, अमित कांगड़ा, विनोद, राजेश, सतीश चौटाला, अशोक, शिवा ,संजय, जतिन राज, अर्जुन आदि मौजूद रहे।
-----------------------
सुमित कुमार