फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब बेटियों के फेरोंं मेंं आ रही अड़चन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण काल में गरीब बेटियों के फेरों में भी अड़चन आ रही है। जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना एवं शादी अनुदान का बजट की राह गरीब बाप पिछले पांच महीने से देख रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा अभी तक बजट नहीं जारी किए जाने से गरीब बेटियों के हाथों में मेहंदी नहीं लग पा रही है। शादी अनुदान एवं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में प्रदेश सरकार ने मार्च से अब तक कोई बजट जारी नहीं किया है। गरीब परिवार के लोग बेटियों की शादी के लिए आर्थिक मदद पाने के लिये लगातार जानकारी कर रहे हैं। ............................................... सामूहिक विवाह योजना और पीसीजद वर्ग के लिए भी गरीब वर्ग की बेटियों के शादी के लिए सरकार अनुदान देती है। सामूहिक विवाह योजना के तहत 51 हजार और पिछड़ा वर्ग की योजना के तहत 20 हजार रुपये दिए जाते हैं। शासन की तरफ से अभी तक इस वित्तीय वर्ष के लिए कोई बजट नहीं स्वीकृत किया गया। क़ोट्स अभी तक शासन से कोई दिशा निर्देश नहीं आये हैं। ना ही अभी तक कोई बजट जारी हुआ है। उम्मीद है कि कुछ बदलाव के साथ जल्द ही दिशा निर्देश जारी होंगे। संजय व्यास, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें