फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपीएस का टूटा मेनहोल, वैशाली, वसुंधरा और इंदिरापुरम में सीवर ओवरफ्लो

विज्ञापन
विज्ञापन
एमपीएस का टूटा मेनहोल, वैशाली,वसुंधरा और इंदिरापुरम में सीवर ओवरफ्लो -वैशाली सेक्टर-1 में लोग घरों में हुए कैद माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद।  इंंदिरापुरम के एमपीएस का मेनहोल टूटने से टीएचए के तीन इलाकों में सीवर ओवरफ्लो से समस्या बढ़ गई। वैशाली सेक्टर-1 में बिजली घर के पास तीन दिनों से सीवर ओवरफ्लो का पानी भरने से 20 घरों के लोग अंदर कैद हो गए हैं। लोगों ने कई बार समाधान के लिए नगर निगम और जल निगम से शिकायत की। सीवर का पानी लोगों के ओवर हेड टैंक में भी भर गया। लोगों ने टैंक को ब्लीचिंग पाउडर से साफ कराया। वैशाली सेक्टर-1 में रहने वाले मोहन सिंह ने बताया कि प्लाट नंबर 506 से 517 और उसके आस-पास की सड़क में तीन दिनों से सीवर का पानी भरा है। इस बदतर हालत में 20 से अधिक घरों के करीब 500 लोग अंदर ही कैद रहे। आरोप है कि यह समस्या सिर्फ दो या तीन दिन की नहीं है, सड़क का स्तर नीचे होने की वजह से ज्यादातर समय सीवर का पानी भरा रहता है। ऐसे में अब मजबूर लोग घर छोड़कर दूसरी जगह जाने की तैयारी कर रहे हैं। मोहित ने बताया कि रविवार सुबह टैंक में पानी भरने के लिए सबर्सिबल पंप चलाने पर सीवर पानी टैंक में भर गया। जरूरी काम के लिए टंकी खोली तो पानी से बदबू आने लगी। तब ब्लीचिंग पाउडर मंगवाकर उसे साफ कराया गया। इससे पहले गंदे पानी को एक प्राइवेट कर्मी से बाहर फिकवाया। उधर,जल निगम ने दोपहर तक मेनहोल को ठीक करने के बाद लोगों को राहत दी।  परिचर्चा ः घर छोड़ने को मजबूर हो रहे लोग ः -कालोनी में सड़क का स्तर नीचे होने की वजह से ज्यादातर समय सीवर का पानी भरा रहता है। अब तो कुछ लोग मजबूरी में घर छोड़कर दूसरी जगह जाने की योजना बना रहे हैं। गंदगी और बदबू से लोगों का काफी बुरा हाल हो गया है। किशोर कुणाल बुजुर्ग और बच्चे हो गए घर में कैद ः गली में दो-तीन दिनों से सीवर का गंदा पानी भरा हुआ है। उससे इतनी ज्यादा बदबू आ रही है कि यहां रहा नहीं जाता। बच्चे और बुजुर्ग तो घरों में ही कैद हो गए हैं। जबकि युवा वर्ग भी इमरजेंसी समय में बाइक या गाड़ी से ही गली को पार कर पाता है। अभय सिंह ओवरहेड टैंक में भर गया सीवर का पानी ः यहां पर करीब 20 मकानों के 500 लोग रहते हैं। इनके ओवरहेड टैंक में सुबह के समय पानी भरने के लिए जब मोटर चलाई तो सीवर का पानी सबमर्सिबल पंप से होकर टैंक में भर गया। इसके बाद जब लोगों ने उपयोग के लिए टंकी खोली तो उस पानी में बदबू आने लगी। इसके बाद ब्लीचिंग पाउडर से टैंक को साफ कराया गया। मोहित परिचित और रिश्तेदारों के घर गए लोग ः सीवर ओवर फ्लो से भारी दिक्कत होने के बाद महिलाएं और बच्चे व बुजुर्ग लोग सप्लाई के पानी से नहा भी नहीं सके। मजबूरी में उन्हें इलाके से कुछ दूरी पर अपने परिचित और रिश्तेदारों के घर जाकर नहाने के अलावा जरूरी काम पूरे करने पड़े।कालोनी के लोगों ने मजबूरी में 30 वाली आरओ की बोतल 50 रुपये में खरीदी। अनुराग श्रीवास्तव ------------------- क्या कहते हैं अधिकारी ः एमपीएस के प्लांट मैनेजर सुनील कुमार सिंह का कहना है कि इंदिरापुरम में मेनहोल टूट गया था। उसे ठीक करने के लिए बिजली विभाग से शटडाउन लिया था। चूंकि मेनहोल के पास बिजली की केबल जा रही थी। इस बीच इंदिरापुरम,वैशाली,वसुंधरा के पंप बंद रहे। जिससे लोगों को दिक्कत हुई। अब पंप चालू कर दिए हैं। जल्द ही लोगों को राहत मिलेगी।  ------------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें