फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुलवारी मिशन के तहत लगाए गए 100 पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
फुलवारी मिशन के तहत लगाए गए 100 पौधे - पौधरोपण के बाद जूट के थैले बांटकर पर्यावरण के प्रति किया जागरूक माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। सफ़ाई मुहिम एवं सफ़ाई एक्सप्रेस के संयुक्त मिशन फुलवारी के तहत रविवार को 100 फूलों के पौधे लगाए गए। इस दौरान जूट की थैली बांटकर लोगों से पॉलिथीन का इस्तेमाल ना करने की अपील की गई । मिशन फुलवारी में सेक्टर 17 वसुंधरा में पुलिस चौकी के पास मुहिम चलाया गया। चौकी इंचार्ज मुनेश सिंह ने गुलाब के पौधा लगाकर पौधरोपण का शुभारंभ किया । सफ़ाई मुहिम के संयोजक व सेक्टर 16 आरडब्लूए के उपाध्यक्ष अमित किशोर ने बताया कि मुहिम के तहत अलग अलग स्थान पर पौधारोपण किया गया और फिर 5 -5 के समूह में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए चौंकी इंचार्ज से परिचय कराया गया । उपस्थित सभी सदस्यों को चौकी इंचार्ज के हाथो कपड़े का थैला दिया गया और पॉलिथीन ना इस्तेमाल करने का आह्वान किया गया। पॉलिथीन में सामान ले जा रहे हर निवासी को रोककर पुलिस द्वारा कपड़े का थैला दिया गया । इस दौरान सफाई मुहिम के सदस्य गिरीश शर्मा ने चौकी इंचार्ज मुनेश सिंह से कहा, सफाई एक्सप्रेस मिशन फुलवारी ना सिर्फ सफाई कर रहा है बल्कि यह समाज में सुरक्षा की भावना भी पैदा कर रहा है। इस मौक़े आकांक्षा भारद्वाज, किरण बिष्ट, वीरबाला, अनिल शर्मा, अनूप श्रीवास्तव, जे एस राठी, राजेंद्र भंडारी, सुरेंद्र भारद्वाज, रोहन, सिराजुद्दीन, इमरान खान, आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें