फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर और युवक का शव फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। खोड़ा थाना क्षेत्र के अलग अलग कालोनी में एक किशोर और एक युवक का शनिवार को फंदे पर लटका हुआ शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खोड़ा के संगम पार्क कालोनी में पवन कुमार 32 परिवार के साथ रहता था। वह मजदूरी करता था। पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम को परिजनों ने पंखे पर फंदे से लटका हुआ शव देकर सूचना दी। कमरा अंदर से बंद था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। दो वर्ष पूर्व ही युवक की शादी हुई थी। वहीं खोड़ा की ही एक कालोनी में शनिवार सुबह किशोर 17 का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह परिवार के साथ रहता था। मजदूरी करता था। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। एसएचओ खोड़ा मोहम्मद असलम ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें