फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर छात्रा को मिली धमकी, ट्यूशन जाना भी छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा को अज्ञात युवक व्हाट्स एप पर कॉल और मैसेेज कर परेशान कर रहा है। वह उस पर शादी का दबाव बना रहा है। छात्रा ने आरोपी के 12 नंबरों को ब्लॉक भी कर दिया है। बावजूद नए-नए नंबरों से फोन और मैसेज करके परेशान कर रहा है। छात्रा ने एसपी क्राइम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। नई मंडी चौकी क्षेत्र के एक गांव निवसी युवती कक्षा 12 की छात्रा है। युवती ने एसपी क्राइम शिवराम यादव को शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें उसने बताया कि उसके मोबाइल नंबर पर पिछले कई दिनों से व्हाट्सऐप कॉल आ रही है। आरोपी धमकी देता है कि यदि उसने उसकी बात नहीं मानी तो वह उसकी हत्या कर देगा। आरोपी को यह भी पता है कि छात्रा ट्यूशन लेने के लिए कहा पर जाती है। जिसके डर से छात्रा ने पिछले एक सप्ताह से ट्यूशन जाना भी बंद कर दिया है। आरोपी इंटरनेट के माध्यम से विदेशी नंबरों से फोन कर रहा है। एसपी क्राइम शिवराम यादव ने बताया कि छात्रा की तहरीर को साइबर सेल में जांच के लिए भेजा है। जल्द ही आरोपी के बारे में पता लग जाएगा और उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें