फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर सड़क निर्माण से धीमा हुआ ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर सड़क निर्माण से धीमा हुआ ट्रैफिक - जाम न लगने के लिए तैनात रहा ट्रैफिक कर्मी माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर हिंडन एलिवेटेड रोड के सामने सड़क निर्माण की वजह से शुक्रवार को दिल्ली से आने वाले ट्रैफिक की गति धीमी हो गई। इस बीच यूपी गेट के पास गाड़ियों का दबाव बढ़ गया। जिस वजह से वहां जाम लगने की स्थिति उत्पन्न हो गई। लोगों को जाम से राहत दिलाने के लिए ट्रैफिक कर्मियो की डयूटी भी लगी हुई थी।  एनएचएआई के अधिकारी ने बताया कि यूपी गेट से छिजारसी के बीच सड़क निर्माण कार्य को पूरा किया जा रहा है। शुक्रवार को यूपी गेट के ऊपर सड़क बनाने का काम किया गया। इस दौरान सभी एहतियात बरतते हुए लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं होने दी गई। सड़क बनने के बाद दिल्ली से गाजियाबाद आने वाला ट्रैफिक काफी स्मूद रहेगा। लोगों को पहले वाहन चलाते हुए संतुलन न बनने की शिकायत की थी। जिसे अब सड़क निर्माण में दूर कर लिया गया है। निर्माण कार्य के दौरान ट्रैफिक पुलिस मौजूद रही। इससे यहां पर ट्रैफिक जाम नही हो पाया। सुबह से शाम तक सड़क निर्माण की यह प्रक्रिया चालू रही। निर्माण करने वाले कर्मचारियों ने सड़क का एक हिस्सा बन्द भी कर लिया था। टीआईएसएस अमित कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण के कारण लोगों को ज्यादा समस्या नहीं होने दी गई।  ----------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें