बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र में खुर्जा टी प्वाइंट के निकट बुधवार शाम तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज बस ने मोपेड सवार वीरेंद्र सिंह को रौंद दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। लेकिन, उनकी उपचार के दौरान वीरेंद्र मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव जवां निवासी योगेश कुमार ने देहात कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें उसने बताया कि उसके पिता वीरेंद्र सिंह बुधवार को मोपेड से कहीं जा रहे थे। जब वह नेशनल हाईवे 91 पर देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित खुर्जा टी प्वाइंट पर पहुंचे तो एक तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों व राहगीरों की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उन्हें हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया था। लेकिन, उनकी मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। देहात कोतवाल सुधीर कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में अज्ञात रोडवेज बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही शिनाख्त कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी।