फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन के घर में घुसकर 10.5 लाख की लूट, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। बुधवार को दिनदहाड़े दो बदमाश पूर्व नगर पालिका चेयरमैन संजीव बंसल के आवास में घुस गए। जहां उन्होंने परिवार की महिलाओं को तमंचे के बल पर लेकर सेफ की चाबी ली और उसमें रखे करीब साढ़े दस लाख रुपये लूट लिए। इस दौरान बदमाश घर में फायरिंग कर फरार हो गए। शोर शराबा होने पर स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को दबोच लिया। जबकि, एक आरोपी भाग निकला। हालांकि, पुलिस ने करीब तीन घंटे के अंदर वारदात में शामिल चारों आरोपियों को दबोच कर राजफाश कर दिया है। जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के मोतीबाग इलाके में पूर्व चेयरमैन व डेयरी व्यापारी संजीव अग्रवाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार दोपहर करीब १२ बजे दो बदमाश उनके घर में घुसे। इस दौरान घर में मौजूद महिलाओं से उन्होंने कहा कि भाई साहब ने पैसे मंगाए हैं। जिस पर उक्त महिला ने फोन पर उनसे जानकारी लेने की बात कही और अंदर कमरे में चली गईं। उनके पीछे दोनों बदमाश कमरे में चले गए। साथ ही उन्होंने महिला को तमंचे के बल पर लेकर कमरे में रखी अलमारी की चाबी ले ली। साथ ही उसमें रखे करीब साढ़े दस लाख रुपये लूट लिए और भागने लगे। जब महिला ने शोर मचाया तो आरोपियों ने फायर झोंक दिया, जो कि सोफे में जा लगा। शोर शराबा होने पर स्थानीय लोगों व राहगीरों ने एक बदमाश को भागते समय दबोच लिया। जिसकी शिनाख्त रवि चौधरी पुत्र विकास चौधरी निवासी गांव खाद मोहन नगर थाना स्याना के रूप में हुई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फैंटम पुलिस व कालाआम चौकी इंचार्ज ने आरोपी को पुलिस के चंगुल से छुड़ाया। आरोपी के पास से पुलिस ने करीब साढ़े आठ लाख रुपये कैश भी बरामद किया था। उसका एक साथी मौके से भाग निकला। हालांकि, बाद में पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को दबोचा, जिनके पास से लूट की अन्य रकम भी बरामद हुई है। पकड़े गए तीन अन्य आरोपियों की शिनाख्त अजय राघव पुत्र सुरेंद्र राघव सौरभ पुत्र जगपाल निवासीगण गांव खाद मोहन नगर थाना स्याना और मनीष निवासी दुर्गापुरम थाना कोतवाली नगर के रूप में हुई है। चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष का ड्राइवर रह चुका है लूट का मास्टरमाइंड पुलिस ने मामले का राजफाश करीब तीन घंटे बाद चारों आरोपियों को दबोच कर किया। पुलिस की मानें तो पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड अजय राघव है। जो कि पूर्व में भाजपा के जिलाध्यक्ष अनिल शिशौदिया का ड्राइवर रह चुका है। बताया गया कि वह करीब दो माह पूर्व ही नौकरी छोड़ कर गया था। आरोपी ने अपने ही गांव निवासी रवि चौधरी और सौरभ चौधरी जो कि चचेरे भाई हैं, दोनों को इस वारदात में शामिल किया। साथ ही मनीष जो कि एक कार का ड्राइवर है को साथ लिया था। कार मालिक को वारदात की जानकारी नहीं थी। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि अजय राघव दो माह पूर्व नौकरी छोड़ चुका है। वह, इस तरह की वारदात को अंजाम देगा ऐसा सोचा भी नहीं था। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ कर राजफाश किया है, यह सराहनीय है। पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है। हवा में उड़ा दिए थे करीब साढ़े 12 हजार रुपये बताया गया कि आरोपी जब मौके से भाग रहे थे तो उनके पीछे स्थानीय लोग भी पकडऩे को दौड़ रहे थे। इस दौरान आरोपियों ने लूट की रकम में से कुछ रूपये हवा में उड़ाने शुरू कर दिए। जिससे कि लोग रुपये लूटने में लग जाएं। आरोपियों का यह फिल्मी स्टाइल काम नहीं आया। लोगों ने सड़क से करीब 12500 रुपये बटोर कर पुलिस को सौंप दिए हैं। अपर मुख्य सचिव गृह ने की इनाम की घोषणा अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस को जल्द से जल्द खुलासे के निर्देश दिए थे। जिसके बाद पुलिस ने खुलासा किया और उन्हें जानकारी दी कि सूचना मिलते ही कुछ ही मिनट के अंतराल पर फैंटम छह पर तैनात हेडकांस्टेबल अशोक कुमार व होमगार्ड यशपाल व कालाआम चौकी प्रभारी केशव दयाल मौके पर पहुंच गए थे। जिन्होंने आरोपी को हिरासत में लिया और जल्द से जल्द राजफाश करने में अहम भूमिका निभाई है। जिस पर अपर मुख्य सचिव की ओर से पुलिसकर्मियों को पचास हजार रुपये का इनाम दिए जाने की घोषणा की गई है। जबकि, एसएसपी ने भी उक्त पुलिसकर्मियों को दस हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। कोट सभी आरोपियों को दबोच कर राजफाश कर दिया गया है। लूट की रकम की शत प्रतिशत बरामदगी कर ली गई है। एक आरोपी भाजपा नेता का पूर्व में नौकर रह चुका है। अपर मुख्य सचिव गृह की ओर से 50 हजार व हमारी ओर से 10 हजार रुपये का इनाम पुलिसकर्मियों को दिया जाएगा। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें