बुलंदशहर। जनपद में कोरोना संक्रमित के मामले अब 2700 के करीब पहुंच गए हैं। बुधवार को एक आयकर विभाग का बाबू और 102 एंबुलेंस का चालक समेत 54 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। साथ ही 11 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। नए संक्रमित मिलने पर अब जिले में कुल 2695 केस हो चुके है, जिसमें 2172 लोग ठीक हो चुके है और 49 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 474 लोगों का उपचार चल रहा है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार राजनगर कालोनी में सात, गांव इमलिया में तीन, दुर्गापुरम कालोनी में तीन, आवास विकास-प्रथम में दो और यमुनापुरम कालोनी में दो व्यक्ति में कोरोना संक्रमण मिला। साथ ही नगर मोहननगर निवासी आयकर विभाग में तैनात बाबू, गंगानगर, राधानगर, मोहननगर, नजीमपुड़ा भूड़, आरकेपुरम, देवीपुरा-द्वितीय, इंद्रानगर, न्यूराजनगर, हात्माबाद, आदर्शनगर और टांडा निवासी एक-एक व्यक्ति रेंडम जांच में कोरोना पॉजिटिव मिले। खुर्जा नगर के सुभाष रोड पर दो, मदर दरवाजा-सुल्तानपुर में दो-दो और अहीरपाड़ा निवासी एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण मिला। बीबीनगर क्षेत्र के मोहल्ला चौक में तीन और गांव परतापुर व मडौना जाफराबाद में एक-एक व्यक्ति रेंडम जांच में पॉजिटिव आया। स्याना में एक ही परिवार के तीन सदस्य कोरोना पॉजिटिव आए। अनूपशहर क्षेत्र के गांव मलकपुर में एक व्यक्ति समेत तीन, डिबाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर १०२ एंबुलेंस पर तैनात चालक और मोहल्ला नमक मंडी निवासी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण मिला। इसके अलावा जहांगीराबाद के गांव खालौर, ऊंचागांव के गांव नरसेना, शिकारपुर के गांव सलैमपुर और अगौता क्षेत्र में एक-एक व्यक्ति भी रेंडम जांच में कोरोना पॉजिटिव मिला। वहीं, एक अन्य व्यक्ति आरटीपीआर जांच में पॉजिटिव आया, जो अभी तक स्वास्थ्य अफसरों द्वारा ट्रैक नहीं किया जा सका।
कोट
54 लोग जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव आए हैं। साथ ही 11 लोगों को कोविड-19 से डिस्चार्ज कर दिया गया हैं। लोगों से अपील है कोरोना संक्रमित इलाके या कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने पर अपनी कोरोना जांच अवश्य कराएं। - डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ/नोडल अधिकारी