फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों की लापरवाही से उखड़ रहे सड़क किनारे के पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों की लापरवाही से उखड़ रहे सड़क किनारे के पेड़ - वसुंधरा सेक्टर-5 सड़क किनारे की पेड़ से लगातार मिट्टी ढह रही - अधिकारियों की लापरवाही से नाराज प्रकृति रूपा भाई करेंगे अनशन माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। नगर निगम की लापरवाही से सड़क किनारे लगे पेड़ों की मिट्टी लगातार कट रही है। वसुंधरा सेक्टर-5 में ग्रीन बेल्ट में लगे पेड़ जड़ से उखड़ने लगे हैं वहीं पास में बह रहे गंदे नाले की वजह से पेड़ों को नुकसान हो रहा है। पेड़ों को हो रहे नुकसान से नाराज प्रकृति रूपा भाई बृहस्पतिवार को सड़क किनारे ही अनशन और प्रदर्शन पर बैठेंगे। प्रकृति रूपा भाई का कहना है कि वसुंधरा सेक्टर- 3 और 5 के ग्रीन बेल्ट में लगे करीब 250 पेड़ मिट्टी के कटाव से प्रभावित हो रहे हैं। इनमें से 100 पेड़ ऐसे हैं जिनकी जड़ें दिखाई देने लगी हैं और यह कभी भी गिर सकते हैं। प्रकृति रूपा भाई डीपी पांडेय का कहना है कि लगातार नगर निगम को शिकायत करने के बावजूद कोई भी अधिकारी इस ओर देखने नहीं आया। सीवेज का गंदा पानी पेड़ों की जड़ों में बहता है उससे भी प्रदूषण फैल रहा है। बावजूद इसके कोई भी यहां लगे पेड़ों की सुध नहीं ले रहा। डीपी पांडेय ने कहा कि वह बृहस्पतिवार से इन पेड़ों की जीवन रक्षा के लिए इन्हीं पेड़ों के किनारे भूख हड़ताल पर बैठेंगे ताकि अधिकारियों तक उनकी बात पहुंच सके और पेड़ों का बचाव हो सके। ----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें