फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डग्गामार वाहनों के खिलाफ भाकियू ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुगरासी। कस्बा समेत क्षेत्र में डग्गामार वाहनों का संचालन होने पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को चौकी पर प्रदर्शन कर किया। भाकियू कार्यकर्ताओं की कार्रवाई की मांग पर यात्री कर अधिकारी ने सात वाहनों पर एक लाख 45 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही एक ईको वाहन को सीज करने की कार्रवाई की। वहीं, तहसीलदार द्वारा डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिए जाने पर प्रदर्शन समाप्त हुआ। कस्बा समेत क्षेत्र भर से करीब दर्जन भर ईको गाड़ी व डग्गामार बसों का प्रतिदिन दिल्ली के लिए संचालन हो रहा है। वहीं, कोरोना संक्रमण शुरू होते ही इन डग्गामार वाहनों ने किराया में वृद्धि कर दो से तीन गुना कर दिया था। जिस पर कार्रवाई की मांग को लेकर भाकियू एनसीआर मुख्य महासचिव मांगेराम त्यागी के नेतृत्व में मंगलवार को चौकी के सामने कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। मुख्य महासचिव मांगेराम त्यागी ने बताया कि लॉकडाउन में उप्र परिवहन निगम की बसें जहां बंद रही हैं लेकिन कस्बा क्षेत्र से लगातार डग्गामार वाहनों का संचालन होता रहा है। दोगुने किराए के साथ इन वाहनों में अवैध सामान की आवाजाही भी की जा रही है। विभाग की मिलीभगत से डग्गामार वाहनों के संचालन में संबंधित अधिकारी अवैध वसूली कर रहे हैं। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे यात्री कर अधिकारी एमके शुक्ला से भाकियू कार्यकर्ताओं ने डग्गामार वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। डग्गामार वाहनों को सीज किए जाने की मांग पर कार्यकर्ताओं के अड़े रहने पर पीटीओ ने सात वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक लाख ४५ हजार का जुर्माना लगाया। वहीं, तहसीलदार अमित कुमार द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर कार्यकर्ता शांत हुए और धरना समाप्त किया। प्रदर्शन में दयाचंद त्यागी, सरदार सिंह, शैलेंद्र आर्य, नीरज शर्मा, शानू खान समेत अन्य भाकियू कार्यकर्ता मौजूद रहे। खुलेआम हो रहा डग्गामार वाहनों का संचालन दिल्ली के लिए बुगरासी के साथ औरंगाबाद, जहांगीराबाद, शिकारपुर, डिबाई, स्याना, बुलंदशहर समेत अन्य स्थानों से प्रतिदिन डग्गामार बसों का संचालन हो रहा हैं। जिसमें टैक्स चोरी कर सामान भी प्रतिदिन शहर से लेकर गांव लाया जा रहा हैं। इसकी जानकारी होने के बाद भी न तो पुलिस ऐसे वाहनों को चैक करती है और न ही संबंधित अधिकारी। कोट भाकियू ने डग्गामार वाहनों को सीज किए जाने के लिए प्रदर्शन किया था। पीटीओ ने आज कार्रवाई भी की है। किसी भी डग्गामार वाहन को चलने नहीं दिया जाएगा। डग्गामार वाहनों के खिलाफ जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। - अनुराग भदौरिया, चौकी इंचार्ज बुगरासी दो बस, दो ईको, एक कैंटर समेत सात डग्गामार वाहनों पर एक लाख 45 हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया हैं। साथ ही एक ईको वाहन को सीज करने की कार्रवाई की गई। विभाग द्वारा समय-समय पर वाहनों पर कार्रवाई की जाती है। - मनोज कुमार शुक्ला, यात्री कर अधिकारी (पीटीओ)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें