अधिशासी अभियंता को पत्र सौंपने पहुंचे संगठन के पदाधिकारी
- फोटो : Amar Ujala
गाजियाबाद। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन ने पूर्वांचल में विद्युत निगम के निजीकरण के विरोध और अपनी लंबित मांगों को लेकर 48 घंटे लगातार कार्य शुरू किया है। संगठन के पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि इस संबंध में अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर अन्य कर्मियों को दिशा निर्देश देने की मांग की गई है, जिससे लगातार कार्य सुचारू कराया जा सके। उन्होंने बताया कि आठ सितंबर सुबह 10 बजे से सभी जूनियर इंजीनियर अपने कार्य स्थल पर 48 घंटे लगातार कार्य करेंगे।