फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरो सर्वे के बाद 1840 सैंपल भेजे गए लखनऊ

विज्ञापन
विज्ञापन
सीरो सर्वे के 1840 सैंपल भेजे गए लखनऊ माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। लखनऊ से आई टीम द्वारा सीरोलॉजिकल सर्वे का काम पूरा कर लिया गया। जिले में 45स्थानों से लिए गए 1840 सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेज दिए गए हैं। इनकी रिपोर्ट आने में 15 दिन से एक महीना लग सकता है। प्रदेश के 11 जिलों में हार्ड इम्युनिटी के संबंध में जांच के लिए सीरोलॉजिजिकल सर्वे करवाया गया था। जिले में यह सर्वे चार दिन तक चार से आठ सितंबर तक किया गया। शहरी क्षेत्र में 36 व ग्रामीण क्षेत्र में 9 स्थानों से पांच साल से 59 वर्ष तक के बच्चों, महिलाओं और पुरुषों के सैंपल  लिए गए। सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को सभी सैंपल विशेष वाहन से केजीएमयू लखनऊ भेज दिए गए हैं। सैंपल की रिपोर्ट आने में 15 दिन से एक महीना लग सकता है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति क्या है। उसके अनुसार गाइड लाइन तय की जाएगी कि जांच और इलाज की सुविधा बढ़ाई जानी है या वर्तमान स्थिति के अनुसार ही कंट्रोल हो जाएगा। ------------ आशुतोष यादव
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें