फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार चुनाव: सजी चुनावी बिसात, सात अधिवक्ताओं ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की बिसात सज चुकी है। सोमवार को चुनाव लडऩे के इच्छुक अधिवक्ताओं ने नामांकन किया। अध्यक्ष पद के लिए चार और सचिव पद के लिए तीन अधिवक्ताओं ने नामंकन किए हैं। बुधवार को नाम वापसी और नामांकन पत्रों की जांच आदि की प्रक्रिया होगी। साथ ही 14 सितंबर को वोट डाले जाएंगे। सोमवार को सुबह से ही बार एसोसिएशन के आसपास काफी चहल-कदमी होनी शुरू हो गई। सुबह 11.15 बजे सबसे पहले राजवीर सिंह सोम अपने समर्थकों के संग आए और अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। इसके बाद 12 बजे पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र रघुवंशी ने अपने समर्थकों के साथ कार्यालय में पहुंचकर अध्यक्ष पद के लिए पर्चा दाखिल किया। 12.10 मिनट पर पूर्व सचिव और अधिवक्ताओं में युवा नेता के रूप में प्रसिद्ध मनोज कुमार शर्मा ने सचिव पद के लिए बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन किया। 12.20 मिनट पर पूर्व बार अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता श्यौराज सिंह दलाल ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। 12. 30 मिनट पर देवेंद्र माहुर ने सचिव पद के लिए नामांकन किया। 12.45 बजे उमेश कौशिक ने सचिव पद के लिए नामांकन किया। दोपहर एक बजे पूर्व बार अध्यक्ष सुमन सिंह राघव ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। नामांकन के बाद सभी प्रत्याशी अपने अपने समर्थकों के संग वापस चले गए। पूर्व अध्यक्ष और सचिव भी दौड़ में शामिल डिस्ट्रिक बार एसोशिएशन के चुनाव में इस बार पूर्व में बार के अध्यक्ष और सचिव रहे चुके अधिवक्ता भी अपनी किस्मत आजता रहे हैं। गौरतलब है कि अध्यक्ष पद के दावेदार गजेंद्र रघुवंशी पूर्व में छह बार डिस्ट्रिक बार के अध्यक्ष और सात बार सचिव रह चुके हैं। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुमन सिंह राघव भी पूर्व में बार के अध्यक्ष रह चुके हैं। साथ ही वह दो बार डिस्ट्रिक बार और खुर्जा बार में सचिव रह चुके हैं। वहीं, सचिव पद के उम्मीदवार  मनोज कुमार शर्मा पूर्व में भी एक बार सचिव रह चुके हैं। कोट सोमवार को नामांकन कर प्रकिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई। अध्यक्ष पद के लिए चार और सचिव पद के लिए तीन अधिवक्ताओं ने नामांकन किए हैं। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया नौ सितंबर को होगी। - पन्ना लाल गिरि, अध्यक्ष एल्डर कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें