फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 अक्टूबर से शुरू होगा बीएस-4 ट्रैक्टर का पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। संभागीय परिवहन विभाग कार्यालय में 30 सितंबर के बाद भारत स्टेज (बीएस)-3 ट्रैक्टर और कंस्ट्रक्शन मशीन का पंजीकरण बंद कर दिया जाएगा। इसके लिए सभी निर्माता कंपनियों को नोटिस जारी कर दिया गया है। एक अक्टूबर के बाद से केवल बीएस-4 मशीन का पंजरीकरण किया जाएगा। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विश्वजीत सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली, जेसीबी, क्रेन और कंस्ट्रक्शन क्षेत्रों में चलने वाले बड़े वाहनों का पंजीकरण आरटीओ कार्यालय में होता है। अभी तक भारत स्टेज-3 इंजन युक्त वाहन भी चल रहे थे और उनका पंजीकरण किया जा रहा था। इसलिए 30 सितंबर तक इस प्रक्रिया को अनिवार्य रूप से पूर्ण करा लिया जाए, जिससे किसी भी व्यक्ति के सामने दिक्कत खड़ी न हो। एआरटीओ ने बताया कि एक अक्टूबर से भारत स्टेज-4 प्रभावी हो जाएंगे। इसके लिए भी कंपनी और डीलर को निर्देश दिए गए हैं कि भारत स्टेज-3 इंजन के सभी ट्रैक्टर और कंस्ट्रक्शन मशीन का पंजीकरण 30 सिंतबर तक किया जाएगा। इसके बाद केवल बीएस-4 वाहनों का पंजीकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें