फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 वर्षीय बच्ची-10 वर्ष के बच्चे को किया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। बागपत से रास्ता भटकर टीलामोड़ थाना क्षेत्र में पहुंचे दस वर्षीय बच्चे को पुलिस ने दो घंटे में परिजनों को तलाश कर सुपुर्द किया। वहीं खोड़ा थाना क्षेत्र से लापता हुई दो वर्षीय बच्ची को पुलिस ने परिजनों तक पहुंचाया। दोनों बच्चों के परिजनों ने पुलिस का शुक्रिया अदा किया।   एसएचओ टीलामोड़ रण सिंह ने बताया कि रविवार रात को बंथला नहर रोड के पास एक बच्चा उम्र करीब 10 वर्ष श्याम पंचाल पुत्र दिनेश पांचाल निवासी इसवादा थाना सिंघावली अहीर जिला बागपत मिला। चौकी प्रभारी रिश्तल मुकेश कुमार ने बागपत पुलिस से संपर्क कर परिजनों का पता निकाला। बच्चा रिक्शे के पीछे लटककर आधे रास्ते आकर रास्ता भटक गया था। बिना बताए घर से चला था ।इसके बाद परिजन टीलामोड़ थाने पहुंचे। पुलिस ने बच्चे को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। वहीं, एक बच्ची उम्र करीब 02 वर्ष खोडा इतवार बाजार में रविवार शाम को रोती हुई घूम रही थी। यश पुत्र कौशलेंद्र सिंह चौहान निवासी  लोकप्रिय विहार ने खोडा पुलिस को सुपुर्द कर दिया। 3 घंटे में बच्ची के परिजन निवासी लोक प्रिय विहार खोडा का पता लगाकर बच्ची को सकुशल उनकी सुपुर्दगी में दिया गया । परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें