फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने अवैध असलाह संग डकैत को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। क्षेत्र में लूट, चोरी व डकैती की वारदातों में शामिल रहा शातिर डकैत रिहान शनिवार देर रात जहांगीराबाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी के पास से पुलिस ने अवैध असलाह भी बरामद किया है। साथ ही उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार देर रात जहांगीराबाद थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि चांदौक चौराहा गेट के निकट एक शातिर अपराधी अवैध असलाह के साथ मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी और आरोपी को अवैध बंदूक के साथ दबोच लिया। आरोपी की शिनाख्त रिहान पुत्र कलुवा खां निवासी मोहल्ला पाठक थाना जहांगीराबाद के रूप में हुई। एसएसपी ने बताया कि आरोपी पर जहांगीराबाद थाने में डकैती, गैंगस्टर आदि के कई मामले दर्ज हैं। वह थाने के टॉप टेन अपराधियों में शामिल था। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें