फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने वाहन चोर पकड़कर पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद : विजय नगर थाना क्षेत्र के प्रताप विहार में वाहन चोरी कर रहे एक चोर को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी से जानकारी कर रही है। प्रताप विहार निवासी विनोद निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। शनिवार को वह बाजार गए और और स्कूटी में चाबी लगी छोड़कर दुकान से सामान खरीदने लगे। इसी दौरान एक चोरी उनकी स्कूटी लेकर फरार हो गया। जब वह सामान खरीदकर आए तो वहां स्कूटी मौजूद नहीं थी। रविवार को विनोद का दोस्त अंशुल वियजनगर रोड पर जा रहा था। इसी दौरान उसने दो लोगों को स्कूटी पर जलाते हुए देखा। उसने एक युवक को पकड़ लिया। जबकि एक भागने में फरार हो गया। आरोपी युवक को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस पूछताछ कर रही है। ---- साइबर ठगों ने 25 हजार निकाले गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र के गाेविंदपुरम निवासी एक कारोबारी के खाते से साइबर ठगों ने 25 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित शुक्रवार रात 12:30 बजे एटीएम बूट पर पहुंच गया। काफी देर तक उन्होंने जानकारी की, लेकिन कुछ पता नहीं लग सका। एटीम बूथ में खूफिया कैमरा और डाटा सेव करने वाले स्कीमर की तलाश की। पीड़ित ने सिहानीगेट थाने में तहरीर दी है। गोविंदपुरम निवासी अनमोल कुमार शर्मा पेशे से कारोबारी हैं। शुक्रवार को भाटिया मोड़ फलाईओवर स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से पैसे निकाले थे। शनिवार देर शाम को उनके खाते से से पैसे निकलने के तीन मैसेज आए। क्लोनिंग कर उनके खाते से तीन बार में 25 हजार रुपये निकल गए। उनके पैसे आजादपुर नई दिल्ली से निकाले गए। हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर अपना डेबिट कार्ड बंद करा दिया। पीड़ित ने यूट्यूब पर क्लोनिंग करने की तकनीक की जानकारी की। जिसमें बताया गया कि ठग एटीएम पर खूफिया कैमरा और स्कीमर लगाकर चले जाते हैं। वह रात 12:30 बजे एटीएम पर पहुंचे और कैमरे और स्कीमर की तलाश की। वहां उन्हें कुछ हाथ नहीं लगा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। --- एटीएम कार्ड चोरी कर एक लाख निकाले गाजियाबाद। जिला बुलंदशहर के रामनगर गुलावठी निवासी एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड चोरी कर जालसाजों ने बैंक खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए हैं। पीड़ित ने कविनगर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाने में दी तहरीर में पीड़ित रियाजुद्दीन सैफी ने बताया कि 24 अगस्त को उनका पर्स चोरी हो गया था। पर्स में उनका एटीएम कार्ड रखा हुआ था। जिस दिन एटीएम चोरी हुआ। उसी दिन रात को जालसाजों ने उनके खाते से एक लाख रुपये निकाल लिया। उन्होंने बताया कि रुपये 10 बार में निकाले गए हैं। उन्हें सारे पैसे निकलने के बाद इस बारे में जानकारी हुई। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ----- कारोबारी से फोन पर की अभद्रता गाजियाबाद। शहर के एक कारोबारी को लैंडलाइन फोन करके कुछ लोग अभद्रता कर रहे हैं। सुबह में वह फैक्ट्री के नंबर पर कॉल करते हैं और रात में घर के नंबर पर। इस दौरान अश्लील शब्दों का भी प्रयोग करते हैं। पीड़ित की तरीर पर कविनगर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कारोबारी राजीव अरोड़ा ने कविनगर थाना पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि उनकी बुलंदशहर रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री है। कोई व्यक्ति दिन में उनके कंपनी के लैंडलाइन नंबर और रात में उनके घर के लैंडलाइन नंबर पर फोन कर बेहद अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली गलौच करता है। बताया कि लगातार कई दिन से अभद्रता की जा रही है। जानने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह कुछ बताता ही नहीं है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें