कम प्रेशर से पानी की सप्लाई ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
- वसुंधरा सेक्टर एक में सुबह के समय कम प्रेशर से हुई पानी की सप्लाई
- कई अन्य कॉलोनियों में रहने वाले लोग भी कम प्रेशर से पानी की सप्लाई से परेशान है
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। टीएचए की कॉलोनियों में पानी की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। रविवार को भी कई इलाकों में कम प्रेशर से पानी की सप्लाई हुई। लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल सका। लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। लोगों ने बोतल बंद पानी खरीदकर रोजमर्रा का काम किया। वसुंधरा सेक्टर एक में काफी समय से पानी की समस्या है। कभी गंदा तो कभी कुछ ही देर लोगों को पानी मिल रहा है। रविवार को इलाके में कम प्रेशर से पानी की सप्लाई हुई। वह भी कुछ ही मिनट। ऐसे में लोग पानी स्टोर नहीं कर सके। लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिलने पर उन्हें पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। लोगों ने बोतल बंद पानी खरीदकर रोजमर्रा का काम किया। वहीं वैशाली सेक्टर पांच इलाके में लोग गंदे पानी की समस्या से जूझ रहे है। लोग लगातार शिकायत कर रहे है लेकिन कोई कार्रवाई अधिकारियों की तरफ से नहीं की जा रही है। वहीं शालीमार गार्डन के विजय पार्क इलाके में भी लोगों को कुछ ही मिनट पानी की सप्लाई हुई। यहां पर भी लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल सका। लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। लोगों की माने तो शिकायत पर नगर निगम के अधिकारी लाइन की जांच कर रहे हैं। अवर अभियंता ओम प्रकाश ने बताया कि शिकायत मिलने पर लाइनों की जांच कराई जा रही है। जहां पर भी पानी की समस्या बनी हुई है। उसे तुरंत दूर किया जाएगा।
अंकुश बिश्नोई