फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली रवाना हुई एक्जाम स्पेशल ट्रेन, नहीं आया कोई परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। एनडीए की परीक्षा के लिए कोई परीक्षार्थी न आने पर एग्जाम स्पेशल ट्रेन को बुलंदशहर स्टेशन से निर्धारित समय पर रवाना कर दिया गया। रेलवे स्टाफ खाली ट्रेन को लेकर वाया हापुड़ होते हुए बरेली के लिए रवाना हुए। एक्जाम स्पेशल ट्रेन रविवा को शाम सात बजे बुलंदशहर के लिए रवाना होगी। कोरोना संक्रमण के दौरान आयोजित हो रही यूपीएससी एनडीए की परीक्षा के दौरान केंद्र पर आने-जाने के लिए परीक्षार्थियों को कोई परेशानी ना हो इसके लिए रेलवे द्वारा बुलंदशहर से बरेली और दिल्ली के लिए दो एग्जाम स्पेशल ट्रेन लगाई गई। शनिवार शाम पांच बजे बुलंदशहर स्टेशन से बरेली के लिए ट्रेन रवाना की गई। २२ मार्च के बाद टै्रक पर ट्रेन रवाना से पूर्व रेलवे अफसरों द्वारा सुरक्षा संबंधी सभी उपाय किए गए, जो धरे के धरे रह गए। रेलवे अफसरों को अनुमान था कि बुलंदशहर से काफी परीक्षार्थी ट्रेन में सफर करेंगे। बाद में २४ कोच की ट्रेन में बुलंदशहर से चेकिंग और सुरक्षा के लिए १२ कर्मियों को रवाना किया गया। रेलवे स्टेशन अधीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि एग्जाम स्पेशल ट्रेन को निर्धारित समय पर हापुड़ के लिए रवाना किया गया। ट्रेन में बुलंदशहर से कोई भी परीक्षार्थी शामिल नहीं हुआ। ट्रेन में छह टीटीई, चार आरपीएफ के जवान और दो जीआरपी के जवान को भेजा गया हैं। बताया कि रेलवे मुख्यालय से आदेश मिलने पर स्टेशन पर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गोल घेरे और सुरक्षा के इंतजाम किए गए। वहीं, रविवार सुबह ७.१५ पर दिल्ली के लिए एक्जाम स्पेशल ट्रेन रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें