गरिमा गार्डन में टूटी पुलिया का निर्माण कार्य शुरू
- कई जगहों से टूट चुकी हैं नाले की पुलिया
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। गरिमा गार्डन वार्ड-64 में पार्षद तेजपाल राणा ने शुक्रवार को इलाके में कई जगह टूटी पुलियाओं का निर्माण कार्य शुरू कराया। क्षेत्र के लोगों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर निगम के द्वारा यह कार्य कराया गया है। लोगों को पुलिया टूटने के बाद आने और जाने में दिक्कत हो रही थी।
पार्षद तेजपाल राणा ने बताया कि गरिमा गार्डन के एफ ब्लॉक में ब्राह्मण चौक पर और सी ब्लॉक में शिव शक्ति सांई मंदिर के साथ वाली गली में व डी ब्लॉक में जन्नती मस्जिद के पीछे की पुलिया का निर्माण कराया। इन सभी जगहों की पुलिया काफी दिनों से टूटी हुई थी। इस बाबत नगर निगम के सहयोग से पुलिया को बनवाने का काम शुरू किया गया। तीनों जगह की पुलिया के बनने से वाहनों को आ रही समस्या और जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।
------------------------
सुमित कुमार