फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कोरोना के लक्षण वाले मरीज का हो सकेगा उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर/खुर्जा। अब कोरोना लक्षण मिलने वाले मरीजों को रेफर करने की जगह जनपद में ही उपचार हो सकेगा। बृहस्पतिवार को खुर्जा के सूरजमल जटिया चिकित्सालय में तैयार किए गए कोविड एल-2 अस्पताल का जिलाधिकारी द्वारा शुभारंभ किया गया। अब गंभीर मरीजों का एल-2 में उपचार हो सकेगा। एल-2 को 70 बेड में शासन स्तर से 40 बेड का अनुमोदन प्राप्त है। जनपद में अभी तक एल-1 के दो अस्पताल संचालित हो रहे थे। वहीं, जनपद में आईसीयू वार्ड और वेंटिलेटर भी सीमित मात्रा में उपलब्ध थे। जनपद में कोरोना संक्रमण के आंकड़े बढऩे पर मुख्यमंत्री द्वारा गत माह एल-२ अस्पताल बनाने के निर्देश दिए। जिस पर स्वास्थ्य विभाग खुर्जा स्थित सूरजमल जटिया चिकित्सालय को एल-२ बनाने की तैयारियों में जुट गया था। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार द्वारा विधिवत फीता काटकर एल-२ अस्पताल का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ के दौरान सीएमओ को निर्देश देते हुए बताया कि एल-२ को ऑनलाइन किया जाए और मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जाए। वर्तमान में वेंटिलेटर और ऑक्सीजन समेत ४० बेड तैयार हैं। जिसमें १६ वेंटिलेटर और २५ आईसीयू बेड उपलब्ध हैं। वहीं, सीएमएस द्वारा अस्पताल में समस्त अन्य चिकित्सकीय उपकरण, सिटी स्कैन मशीन, पॉर्टबल एक्सरे मशीन, पोर्टेबल अल्ट्रासांउड मशीन, आक्सीजन सिलेंडर/पाइप लाइन होने की जानकारी दी गई। इसके बाद अस्पताल में मरीजों एवं चिकित्सीय स्टाफ के लिए खाने की व्यवस्था हेतु संचालित रसोई का भी स्थलीय निरीक्षण करते हुए खाने की गुणवत्ता को परखा। वहीं, अस्पताल परिसर में अनावश्यक झाडिय़ा एवं कूड़ा और निर्माण संबंधी वेस्ट मैटिरियल होने पर तत्काल सफाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर, एसडीएम खुर्जा लवी त्रिपाठी, सीएमएस खुर्जा और तहसीलदार समेत अन्य स्वास्थ्य अफसर मौजूद रहे। आज से नहीं मिलेंगी ओपीडी सेवाएं खुर्जा। जटिया चिकित्सालय के कोविड-१९ एल-२ अस्पताल बनने पर शुक्रवार से ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी। स्वास्थ्य अफसरों ने ओपीडी सेवाएं बंद रखने के निर्देश दिए हैं। जिससे कोरोना संक्रमण मरीजों के संपर्क में आने से अन्य लोग बच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें