फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजीव कुमार बने लोजपा के जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
संजीव कुमार बने लोजपा के जिलाध्यक्ष माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद। लोक जनशक्ति पार्टी ने संजीव कुमार को गाजियाबाद जनपद का अध्यक्ष बनाया है। बुधवार को दिल्ली में उन्हें पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व एमएलसी मणिशंकर पांडेय ने मनोनयन पत्र देकर बधाई दी। लोजपा युवा के राष्ट्रीय सचिव सुमित प्रताप सिंह ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष से पार्टी को मजबूत करने की अपील की है। बताया गया कि साहिबाबाद निवासी संजीव कुमार पिछले कई दिनों से लोक जन शक्ति पार्टी के कार्याक्रमों में हिस्सा ले रहे थे। जरूरतमंद लोगों की आवाज को पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान व राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी खूब निभा रहे थे। उनकी कार्यशैली को देखते हुए पार्टी ने जिला अध्यक्ष का पदभार सौंपने का निर्णय लिया। संजीव को पार्टी की तरफ से लगातार बधाइयां मिल रही हैं।  -------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें