फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग—व्यायाम से कमर दर्द में बचाव संभव

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद की ओर से "कमर दर्द कारण व निवारण" पर ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया। एम्स नई दिल्ली की डॉ सुवर्चा आर्या ने कहा कि एक समय था जब कमर दर्द की समस्या उम्र बढ़ने के साथ होती थी,लेकिन अब बदलते लाइफस्टाइल के साथ कमर दर्द की समस्या का किसी आयु से कोई सम्बंध नहीं रहा। प्रतिदिन एक घंटा व्यायाम करने से कमर दर्द से छुटकारा संभव है। योग कमर दर्द निवारण में सहयोगी होता है। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि कमर दर्द किसी भी आयु वर्ग में होने वाली दर्दनाक बीमारी है। कैल्शियम, विटामिन की कमी,मांसपेशियों एवं तन्तुओं में खिंचाव, गलत आसनों के प्रयोग आदि अनेक कारणों से कमर में दर्द हो जाता है। योग व सामान्य व्यायाम के माध्यम से कमर दर्द को ठीक किया जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नीता जेठी ने किया। प्रान्तीय महामंत्री प्रवीण आर्य ने कहा कि कमर दर्द से आराम दिलाने वाले योग और एक्सरसाइज जैसे सूर्य नमस्कार, सेतु बंध व मार्जरी आसन करें। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सौरभ गुप्ता ने किया। इस अवसर पर संगीता आर्या, दीप्ति सपरा,ईश्वर आर्या, चंद्रकांता आर्या,विजय हंस, उर्मिला आर्या, स्वेगा आर्या,बिन्दु मदान, प्रतिभा सपरा,सुषमा बुद्धिराजा आदि ने गीत सुनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें