फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं पड़े वोट, निर्विरोध चुने गए दो शाखाओं के प्रतिनिधि

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी ग्राम्य विकास बैंक लिमिडेट शाखाओं में निदेशक पर के लिए मंगलवार को वोटिंग होनी थी। लेकिन गाजियाबाद और मोदीनगर स्थित उप्र राज्य ग्राम्य विकास बैंक के निदेशक पद के लिए मैदान में एक—एक प्रत्याशी होने के कारण वोटिंग नहीं हो सकी और दोनों प्रत्याशी निर्विरोध ही चुन लिए गए। गाजियाबाद स्थित उप्र राज्य सहकारी ग्राम्य विकास बैंक और मोदीनगर स्थित सहकारी ग्राम्य विकास बैंक के निदेशक पद के लिए चुनाव तैयारियां जोरों पर थी। नामांकन प्रक्रिया के दौरान सिर्फ एक—एक प्रत्याशी ने ही नामांकन किया। इसके अलाव और किसी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया। जिसमें गाजियाबाद से रामकुमार और मोदीनगर से नरेश अमराला मैदान में थे। दोनों प्रत्याशियों के सामने कोई प्रतिद्वंदी नहीं होने के कारण दोनों निर्विरोध चुन लिए गए। दोनों प्रत्याशियों को मंगलवार को प्रमाण पत्र भी बांट दिए गए। रामकुमार की जीत उनके समर्थकों ने उनको बधाई दी है। उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी ग्राम्य विकास बैंकों में निदेशकों का कार्यकाल पूरा हो चुका था। जिसके बाद चुनाव प्रक्रिया शुरु कर दी गई थी। जिला सहकारी निबंधन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को गाजियाबाद में दो सहकारी ग्राम्य विकास बैंकों के निदेशक पद के लिए वोटिंग होनी थी। लेकिन चूंकि दोनों ही स्थानों पर एक—एक ही उम्मीदवार ने नामांकन किया था। इसलिए दोनों निर्विरोध ही निर्वाचित हो गए। ..................................................... जिले में हैं कुल 24 पैक्स समितियां :— गाजियाबाद जिले में कुछ 24 प्रारंभिक कृषि ऋण सहकारी समितियां यानी पैक्स समितियां हैं। इन सभी समितियों में अभी चुनाव नहीं होने हैं। अभी 3—4 समितियों में चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। जिनमें आगामी 2- 3 सितंबर को चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें