फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाज़ियाबाद। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद ने संतुलित आहार पर ऑनलाइन गोष्ठी और पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणव दा आधुनिक युग के अजातशत्रु थे। उनका पक्ष और विपक्ष की पार्टियां बराबर सम्मान करतीं थी। उनके निधन पर केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के सभी सदस्यों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद संतुलित आहार पर गोष्ठी में करुणा चांदना ने कहा कि संतुलित आहार वह आहार है जिसमें शरीर को उर्जा देने के लिए पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व होने चाहिए। मुख्य अतिथि सुषमा पाहुजा ने कहा कि भोजन मानव शरीर का वह अभिन्न अंग है जिसके माध्यम से इस शरीर रूपी वाहन को ईंधन मिलता है। इस मौके पर मुख्य रूप से कार्यक्रम अध्यक्ष आर्य नेता हरिचंद स्नेही प्रान्तीय महामंत्री प्रवीण आर्य, शिक्षक सौरभ गुप्ता, सूर्यदेव आर्य, विकास भाटिया,आनन्द प्रकाश आर्य,अशोक बंसल,राजश्री यादव,गीता गर्ग,के एल राणा, नरेश प्रसाद,यज्ञवीर चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें