कौशांबी से डाट मंदिर तक बस सेवा शुरू
- गाजियाबाद के कौशांबी डिपो से सुबह सात और नौ बजे बसों को रवाना किया गया
- प्रतिदिन समायनुसार बस सेवा का संचालन परिवहन निगम की तरफ से किया जाएगा
सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। परिवहन निगम को यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए कौशांबी डिपो से डाट मंदिर तक बस सेवा शुरू की है। डिपो से मंगलवार को दो बसों का संचालन शुरू किया है। प्रतिदिन बसों का संचालन समायनुसार किया जाएगा।
एआरएम साहिबाबाद बीपी अग्रवाल ने बताया कि कौशांबी से डाट मंदिर के लिए बस सेवा शुरू की गई है। मंगलवार को डिपो से सुबह सात और नौ बजे से दो साधारण बसों को डाट मंदिर के लिए रवाना किया गया है। दोनों बसें मेरठ, मुजफ्फरनगर, देवबंद, गागलहेड़ी, छुटमलपुर, बिहारीगढ़ होते हुए देहरादून के बार्डर डाट मंदिर तक जाएगी। इससे देहरादून व उत्तराखंड के अन्य जिलों में जाने वाले यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलेगी। डाट मंदिर से दोपहर सवा दो और सवा चार बजे वापसी करेंगी। बसों का किराया 285 रुपये होगा। उन्होंने बताया कि अभी अन्य राज्यों में बसों की एंट्री नहीं है। ऐसे में बॉर्डर तक ही बस जा रही है। इस सेवा के शुरू होने से देहरादून जाने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा। पहले दो बस ही चलाई गई है। अगर यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ तो बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।