फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में छह खेल मैदान बनाने को भेजा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। केंद्र सरकार ने जनपद में खेलो इंडिया के तहत खेल मैदान बनाने के लिए प्रस्ताव मांगा था। जिला युवा एवं कल्याण विभाग की ओर से छह खेल मैदान बनाने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। अफसरों ने संभावना जताई है कि इस प्रस्ताव पर केंद्र सरकार से खेल मैदान बनाने के लिए मंजूरी मिल सकती है। केंद्र सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़यिों को प्रोत्साहित करने के लिए खेलो इंडिया योजना चला रखी है। इस योजना के तहत खेल के मैदान और खिलाडिय़ों को खेल का सामान आदि उपलब्ध करवाया जाता है। जिला युवा एवं कल्याण अधिकारी पीएस गौतम ने बताया कि गत दिनों केंद्र सरकार से जनपद में खेल के मैदान बनाने के लिए प्रस्ताव मांगा था। आदेश में खेल के मैदान कितने बनाए जाएंगे। इसका कोई लक्ष्य नहीं दिया गया था। आदेश में खेल मैदान के लिए उपलब्ध जमीन पर बनाने का प्रस्ताव मांगा गया। उन्होंने बताया कि जनपद में खेल के मैदान के लिए इस समय अरनिया, लखावटी, सिकंदराबाद, खुर्जा, पहासू और दानपुर में जमीन उपलब्ध है। इसलिए इन सभी छह स्थानों का प्रस्ताव खेल के मैदान बनाने के लिए बनाकर केंद्र सरकार को भेज दिया है। उन्होंने बताया कि यदि केंद्र सरकार से इन सभी स्थानों पर खेल के मैदान बनाने को स्वीकृति मिलती है तो जनपद के खिलाडिय़ों को इसका काफी लाभ होगा। खेल के मैदान बनने पर जहां खिलाडिय़ों को प्रैक्टिस करने के लिए पर्याप्त स्थान और सुविधाएं मिलेगी। वहीं, दूसरी ओर खेलों का सामान आदि जरूरी सुविधाओं का भी लाभ मिलेगा। खेलों में रुचि रखने वाले खिलाडिय़ों को भी आगे बढऩे का मौका मिलेगा। साथ ही वह जनपद से आगे खेलों में भाग लेकर जनपद का नाम रोशन कर सकेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें