फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी परिसर में पत्नी और ससुरालवालों से छीने लाखों के जेवरात

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित कचहरी परिसर में आए गौतमबुद्धनगर के थाना बिसरख क्षेत्र के गांव चिपयाना बुर्ज निवासी आशू चौधरी से उसकी पत्नी और मायके पक्ष ने लाखों रुपये कीमत के जेवरात छीन लिए और भाग गए। मामले में पीडि़त पक्ष ने एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच न्यायालय में मामला विचाराधीन है। जानकारी के अनुसार गौतमबुद्धनगर के थाना बिसरख क्षेत्र के गांव चिपयाना बुर्ज निवासी आशू चौधरी पुत्र अशोक चौधरी का विवाह जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद रहने लगा और मामला कोर्ट तक जा  पहुंचा। दोनों पक्षों के बीच मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। बताया गया कि गत २६ अगस्त को दोनों पक्षों के बीच फैसले की बात हुई थी। जिसमें दोनों पक्षों को शादी में एक दूसरे को दिए गए सामान को वापस करना था। पीडि़त पति पक्ष का आरोप है कि गत २६ अगस्त को वह एक बैग में एक जोड़ी सोने के कुंडल, एक सोने की चेन, तीन अंगूठी सोने की, एक लोंग, तीन जोड़ी पायजेब, तीन जोड़ी बिछवे व एक घड़ी लेकर आए थे। जिसे कचहरी परिसर में पत्नी युवती और उसके पिता ने झपट्टा मार कर छीन लिया और धमकी देकर वहां से चले गए। पीडि़त पक्ष की शिकायत पर एसएसपी के आदेश के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। नगर कोतवाल योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही मामले में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें