फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने बिहटा में किया नर्सरी का शुभारंभ

विज्ञापन
बिहटा में पौधरोपण करते डीएम रविन्द्र कुमार और पद्मश्री भारत भूषण त्यागी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बुलंदशहर। डीएम रविन्द्र कुमार ने स्याना के गांव बिहटा में पद्मश्री भारत भूषण की नर्सरी का शुभारंभ किया। इसके बाद गांव स्तिथ गोशाला का भी निरीक्षण कर गोवंशों का हाल देखा। सोमवार को डीएम रविन्द्र कुमार स्याना के गांव बिहटा पहुँचे। वहां पर पद्मश्री भारत भूषण त्यागी की देशी जड़ीबूटी की नर्सरी का फीता काटकर शुभारंभ किया। डीएम ने कहा कि इससे लघु व सीमांत किसानों की आय में वृद्धि होगी। गंगा व काली नदी किनारे पौधे लगाए जाएंगे। इस अवसर पर एसडीएम सुभाष सिंह, सीओ विक्रम सिंह और भारत भूषण त्यागी उपस्थित रहे। इसके बाद गांव में ही संचालित अस्थाई गोशाला का औचक निरीक्षण किया। वहाड्ड पर गोवंशों के लिए भूसा, हरा चारा, पीने के पानी, टीन शेड आदि व्यवस्था का हाल जाना।गोशाला में 15 गोवंश मिले। डीएम ने एसडीएम स्याना को ग्राम सभा की जमीन और गोवंसो के लिए हरे चारे की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें