फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 कैदी और तीन स्वास्थ्य कर्मी समेत 45 मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपद में कोरोना संक्रमण लोगों के मिलने का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। सोमवार को 11 कैदी, एक विचाराधीन बंदी और तीन स्वास्थ्यकर्मी समेत 45 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, 13 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। नए संक्रमित मिलने पर अब 2300 कुल केस हो चुके हैं, जिसमें 1863 डिस्चार्ज और 46 की मौत हो चुकी हैं, जबकि 391 का उपचार चल रहा हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार जिला कारागार में 11 कैदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। साथ ही अस्थाई जेल में एक विचाराधीन बंदी भी कोरोना पॉजिटिव मिला। इसके अलावा नगर के हरि एन्कलेव में तीन, महालक्ष्मी एन्कलेव में दो, धमेड़ा अड्डा में दो, आवास विकास प्रथम व मिर्जापुर में एक-एक में कोरोना पॉजीटिव मरीज मिला। खुर्जा के गांधी रोड निवासी दो, चिंगरावली में दो और नेहरूपुर चुंगी में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आया। ऊंचागांव के पाली आनंदगढ़ी निवासी चार व्यक्ति में कोरोना संक्रमण मिला। शिकारपुर सीएचसी पर तैनात एएनएम व एक अन्य कर्मी और पहाड़पुर हवेली निवासी दो लोगों में कोरोना संक्रमण मिला। डिबाई के गोसीपुरा निवासी दो व्यक्ति, स्याना के करौठी और किरयावली गांव में एक-एक, बीबीनगर के नगला कटक निवासी एक, जहांगीराबाद नगर निवासी एक, दानपुर के खुशरूपुर निवासी एक, अनूपशहर के मदारगेट निवासी एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण मिला। नगर के आवास विकास निवासी व्यक्ति लखावटी सीएचसी पर और अनूपशहर के मदारगेट निवासी व्यक्ति अनूपशहर सीएचसी पर तैनात हैं। वही, दो कोरोना पॉजिटिव मरीज से संपर्क न होने की वजह से ट्रैक नही हो सके। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि 11 कैदी समेत 45 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया हैं। साथ ही कोविड-19 अस्पताल से 13 लोगों को डिस्चार्ज किया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें